ईडी दवाब में आकर कांग्रेस नेताओं को कर रही परेशान : जितेंद्र चौधरी
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरे दिन ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के जनदीक कार्ट रोड पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा पर केंद्रीय जांच एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने ईडी पर भी आरोप लगाया कि वह जानबूझकर कर सरकार के इशारे पर उनकी नेता सोनिया गांधी को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी हथकंडे से डरने वाली नहीं। पूरी कांग्रेस सोनिया गांध व राहुल गांधी के साथ एक चट्टान की तरह खड़ी है। कांग्रेस अपना यह आंदोलन तब तक जारी रखेगी जबतक की भाजपा उनके नेताआें को परेशान करना बंद नहीं कर देती। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, अरुण शर्मा,अमित नंदा, यशपाल तनाईक, आकश सैनी, उमा वर्मा,राजेश वर्मा,सेनराम नेगी,जीतराम पंवार, मोहन नेगी,विनेश ठाकुर,अमित शर्मा,मुस्कान, राजू,भूपेंद्र वर्मा,रोहित कुमार, अमृत पाल,राकेश ठाकुर,राजकुमार, विनोद भाटिया,संजीव मेहता,नरेश, आशिष सिंह,सुदेश भाटिया,साहिल भास्कर,सतपाल,विशाल व वीर सिंह मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :