हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला में हीरानगर के नजदीक प्रदेश परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। परिवहन निगम की बस शिमला से नगरोटा बगवां जा रही थी। हीरानगर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सडक़ हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 23 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सूचना के मुताबिक न्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों को उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।



| All Rights Reserved | Website By :