Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने देश भर में 18 स्थानों पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन द्वारा उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत  बिजली महोत्सव के तीसरे दिन देश भर में 18  स्थानों के अलावा  हिमाचल प्रदेश के तीन स्थान, पंजाब के तेरह स्थान, बिहार और हरियाणा में एक-एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 नन्द लाल शर्मा, अध्यकक्ष व प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले समारोहों की श्रृंखला में, एसजेवीएन ने बुधवार को  हिमाचल प्रदेश में एचपीएसईबीएल और जिला प्रशासन के सहयोग से तीन स्थाखनों यथा शिमला, चंबा, कुल्लू के आनी में बिजली महोत्सव का आयोजन किया। शिमला में कार्यक्रम की अध्यक्षता  शहरी विकास मंत्री  सुरेश भारद्वाज ने की। कार्यक्रम का आयोजन एेतिहासिक गेयटी थिएटर शिमला में किया गया। इसी प्रकार, पंजाब में, एसजेवीएन ने बीईई, बीबीएमबी, पीएसपीसीएल और पंजाब के जिला प्रशासन के साथ मिलकर तेरह स्थानों के अलावा अमृतसर में जंडियाला, फरीदकोट शहर, पटियाला में राजपुरा, संगरूर में लोंगोवाल, रूपनगर शहर, फतेहगढ़ साहिब में अमलोह, कपूरथला में गांव लखन के पड्डा, पठानकोट के गांव चक जिमना, शहीद भगत सिंह नगर में पईवाल, फाजिल्का में जलालाबाद, मलेरकोटला में अमरगढ़, मोगा में बोधनी कलां और श्री मुक्तसर साहिब में बिजली महोत्सव का आयोजन किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles