Sunday, April 12, 2026

देश की विभिन्न मंडियों में पहुंची 22 लाख सेब की पेटियां

हिमाचल से हर रोज मंडियों में पहुंच रही सवा लाख पेटियां

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल के सेब की फल मंडियों में डिमांड बढऩे लगी है। पिछले कुछ दिनों  से फल मंडियों में सेब  के दामों में कमी आई है। अब तक देश  व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में करीब 20 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। हालांकि भारी मॉनसून  के चलते सेब सीजन की रफ्तार थोड़ी कम जरूरी हुई  है। लेकिन हर रोज प्रदेश से करीब सवा लाख सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों पहुंच रही है।

हिमाचल के  मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगलें कुछ  दिनों में सेब सीजन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सेब सीजन में तेजी आ जाएगी। शिमला की सबसे बड़ी पराला फल मंडी में हर रोज 30 हजर सेब की पेटियां पहुंच रही है। जबकि भट्ठाकुपुर मंडी में करीब 12 हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। इसके अलावा  सोलान व परवाणु में सेब की आमद बढऩी लगी है। वहीं  दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी  हिमाचली सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके अलावा पंचकुला फल मंडी भी पिछले एक हफ्ते से सेब की डिमांड बढ़ी है। सूबे में जुलाई के पहले हफ्ते में सेब सीजन शुरू हो गया था। अब तक विभिन्न मंडियों हिमाचली सेब की करीब 20 लाख पेटियां पहुंच चुकी है। हिमाचल से अभी प्रतिदिन 1.25 लाख सेब की पेटियां फल मंडियों में पहुंच रही है। अगले कुछ दिनों में फल मंडियों में सेब की पेटियों का आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। बहरहाल इस बार प्रदेश में सेब की बंपर फसल का अनुमान लगाया गया है। सेब सीजन अक्टूबर महीने तक चलना है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles