हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर पार्टी की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह ने की। रतन पाल सिंह हिमाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक हैं।
इस अवसर पर सबित पात्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है और यह कार्यक्रम केंद्र की ओर से सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलेगा और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 17 लाख परिवारों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके लिए प्रभात फेरी भी निकालेंगे। भाजपा इस कार्यक्रम में तेजी लाने की भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के टिप्स दिए और सोशल मीडिया भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से अपील कि कह है कि अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। इस दौरान संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य और धनेश्वरी ठाकुर भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :