हिमाचल आजकल
शिमला। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार 25 से 30 जुलाई तक उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य विद्युत 2047 के तहत सप्ताह भर चलने वाला बिजली महोत्सव मना रहा है। नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि एसजेवीएन ने अब तक देश भर में कुल 85 स्थारनों और हिमाचल में 21 स्थानों, पंजाब में 45 स्थानों, हरियाणा में 12 स्थानों, बिहार में 2 स्थानों, गुजरात में 3 स्थानों और महाराष्ट्र में एक स्थान पर बिजली महोत्सव आयोजित करने में सहयोग दिया है।
उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को एसजेवीएन ने देश भर उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य के अंतर्गत कुल 21 बिजली महोत्सव आयोजित करने में सहयोग दिया है। ये समारोह हिमाचल प्रदेश के छह स्थानों, पंजाब के ग्यारह स्थानों, हरियाणा में तीन स्थानों, गुजरात में एक स्थान पर आयोजित किए गए। एसजेवीएन ने एचपीएसईबीएल और जिला प्रशासन के सहयोग से हिमाचल के चंबा, धर्मशाला, किन्नौर के भावानगर में, लाहौल स्पीति के उदयपुर और रंगरीक में, सिरमौर के राजगढ़ में बिजली महोत्सव का आयोजन किया। उदयपुर में, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री, राम लाल मारकंडा ने समारोह की अध्यक्षता की।


| All Rights Reserved | Website By :