Sunday, April 12, 2026

प्रधान अपनी पंचायत का मुख्यमंत्री और सदस्य उनके कैबिनेट मंत्री : अविनाश खन्ना

हिमाचल आजकल

 शिमला।  प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा बसंतपुर में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। वर्ग की अध्यक्षता दिनेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण ने की।  शिविर में भाजपा समर्थित पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।  अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंचायत हमारी विकास प्रणाली का आधार है और यहां मौजूद 58 पंचायतों के सभी प्रतिनिधियों को देखकर खुशी हो रही है।

 उन्होंने कहा कि प्रधान को यह सोचना चाहिए कि वह अपनी पंचायत का मुख्यमंत्री है और सदस्यों को यह सोचना चाहिए कि वे उनके कैबिनेट मंत्री हैं। इस सोच से संबंधित पंचायत में विकास को गति मिलेगी। उन्होने  ने कहा कि  आज संकल्प लेंगे कि सभी अपनी पंचायत को मुकद्दमा मुक्त, नशामुक्त और कांग्रेस मुक्त बनाएंगे। इससे  गांव का सर्वांगीण विकास होगा।  शिविर के दौरान सुरेश शर्मा नगर निगम शिमला से सेवानिवृत्त हुए और सुदेश कुमार व शकरोड़ी पंचायत के प्रधान सुदेश कुमार भाजपा में शामिल हुए।  शिविर में 27 वर्षीय श्यामलाघाट पंचायत की सबसे छोटी प्रधान नेहा ने भी भाग लिया।  कार्यक्रम में जिला शिमला अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, किरण बावा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा और जिला महामंत्री गगन शर्मा मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles