Sunday, April 12, 2026

शिमला शहरी सीट के लिए गोटियां बिठाने लगे कांग्रेस नेता

हरीश जनारथा, नरेश चौहान, यशवंत छाजटा व आर्दश सूद टिकट की दौड़ में शामिल

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस में शिमला शहरी सीट के लिए नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। शिमला शहरी सीट पर इस बार कांग्रेस में टिकट को लेकर खूब घमासान होने के आसार नजर आने लगे है। शिमला शहरी सीट पिछले पंद्रह सालों से प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। इस सीट को भाजपा जीतती आ रही है। कांग्रेस के सामने शिमला शयहरी सीट पर टिकट आवंटन का मामला चुनौती बनता जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने पहले ही चुनावी अभियान शुरू किया हुआ है। हरीश जनारथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते रहे है। हालांकि वे शिमला शहरी सीट से दो बार विधानसभा का चुनाव कम अंतर से हर चुके है। एक बार वे बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इस बार भी हरीश जनारथा कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। 

वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भी शिमला शहरी सीट से अपनी दवोदारी जताई है। उन्होंने साफ किया कि अगर आलाकमान उन्हें टिकट देता है तो वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। नरेश चौहान लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए काम कर रहे है। नरेश चौहान सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैंप माने जाते है। वहीं पूर्व  मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह  के  खास समर्थक यशवंत छाजटा भी टिकट की दौर में शामिल हो गए है।

पिछले दिनों यशवंत छाजटा ने भी शिमला शहरी सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। उन्होंने टिकट का फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ दिया है।

उधर, शिमला शहर के पूर्व विधायक आर्दश सूद भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी करने लगे है।  बहरहाल शिमला शहरी सीट इस बार हॉट सीट बनने जा रही है। शिमला शहरी सीट के लिए कांग्रेस में टिकट के चाहने वालों का फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles