हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जवाहर बाल मंच बेहतर प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि 7 से 17 साल के बच्चों के शारारिक, मानसिक,बौधिक व नैतिक मुल्यों के विकास के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जवाहर बाल मंच पंचायत स्तर तक अपनी इकाइयों का गठन करके सांस्कृतिक, सामाजिक,शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की तिभाओं को तराशेगा। शुक्रवार को जवाहर बाल मंच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस महासचिव व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जीवी हरिजी ने कहा कि देश में जवाहर बाल मंच 15 राज्यों में कार्य कर रहा है। हिमाचल में यह पहली बार कार्य करेगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में जवाहर बाल मंच अपने सभी उद्देश्यों व कार्यो का सफलतापूर्वक पूरा करेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल सहित पंजाब व हरियाणा राज्यों के प्रदेश समन्वयक भाग ले रहे है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, राष्ट्रीय समन्वयक हसन अमन,अपेक्षा देवराजू प्रदेश जवाहर बाल मंच के मुख्य समन्वयक एलोब चौहान भी उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :