सरकार का नहीं ध्यान, प्रशासन भी कुंभकर्णी नींद सोया
हिमाचल आजकल
शिमला। जिला शिमला में सेब सीजन चरम पर है। पिछले दो सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण ऊपरी शिमला में सडक़ों की हालत खस्ता हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। खासकर सेब बाहुल क्षेत्र में सडक़ों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। गांवों के संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। कई सडक़े भू सख्लन के कारण बंद पड़ी हुई है। कई रोड़ तो बारिश के कारण बह ही गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिनों सेब की फसल पूरी तरह तैयार है। बागवानों ने सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। बगवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना कोई समय गवाएं तुरंत सडक़ों को खोलने का काम शुरू करें। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा कि वह कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। इसकी सुध लेने तक का समय प्रशासन के पास नहीं है। यशवंत छाजटा ने कहा कि से प्रभावित सडक़ों विशेषकर दूर दराज की ग्रमीण क्षेत्रों की सडक़ों को तुरंत बहाल किया जाए। जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।


| All Rights Reserved | Website By :