Sunday, April 12, 2026

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेशल हेराल्ड के कार्यालयों में ईडी की छापेमारी की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।  भाजपा ने देश में राजनैतिक उत्पीडऩ की एक नई परंपरा को शुरू कर दिया है जो देश के लोकतंत्र के लिए एक  बड़ा खतरा साबित होगा।

उन्होंने ने कहा कि आजादी के बाद देश मे यह एक एेसी सरकार है जो अपने राजनैतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों का डर दिखा कर उन्हें डराने का असफल प्रयास कर रही है।  कांग्रेस इस सबसे घबराने वाली नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश आज गंभीर चुनोतियों बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसी  समस्याओं  से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। भाजपा की सरकार  इन गंभीर चुनौतियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने  का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की न्याय व्यवस्था को प्रभावित नहीं कर सकती और कांग्रेस को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

कांग्रेस अघ्यक्ष ने  कहा है कि  जयराम ठाकुर ने प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ तले डुबो दिया है। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है,एेसे में मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री  घोषणाओं  पर घोषणाएं कर रहें है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles