हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष आेम बिड़ला के शिमला आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और उपाध्यक्ष हंसराज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। वह अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए शिमला आए हैं। उनके सम्मान में राज्यपाल द्वारा 18 नवंबर को रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।



| All Rights Reserved | Website By :