Wednesday, March 4, 2026

लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में प्रेस की अहम भूमिका : जेसी शर्मा

लोकतंात्रिक व्यवस्था की मजबूती में प्रेस की अहम भूमिका : जेसी शर्म

हिमाचल आजकल

शिमला।  राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जन सम्पर्क
विभाग ने मंगलवार को  होलीडे होम में कौन मीडिया से नहीं डरता विषय परराज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कियाइस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसीशर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस एक महत्वपूर्ण स्तंभ कीभूमिका निभा रहा है। मीडिया को अपने क्षमता निर्माण में वृद्घि कीमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी है ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था के संचालन मेंकुशलतापूर्वक योगदान दे सके। इसके अतिरिक्त, मीडिया को समाज मेंसौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनता को तथ्यों पर आधारित सहीजानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि वे असामाजिक तत्वों के झूठे प्रचार काशिकार होने से बच सकें।उन्होंने कहा कि जनता की राय बनाने के लिए रचनात्मक आलोचना आवश्यक हैजिससे सरकार को लोगों की प्रतिक्रिया हासिल करने में भी सहायता मिलती हैऔर उनके कल्याण के लिए सुधारात्मक कदम उठाती है। उन्होंने कोविड महामारीके दौरान प्रदेश सरकार को दिए गए सहयोग के लिए मीडिया का आभार व्यक्तकिया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पीसी लोहमी ने कहा कि मीडियाकर्मियों के लिएआत्मविवेचन का यह सही समय है कि खासकर एसे दौर में जब पिछले  करीब तीन
दशकों से मीडिया की विश्वसनीयता में कमी आई है। व्यापक विस्तार और बेहतरसुविधाआे की उपलब्धता के बावजूद समाज में मीडिया का प्रभाव कम हो रहा हैऔर इसने एक व्यवसाय का रूप ले लिया है जिसके फलस्वरूप मीडिया आज आम आदमी
की आवाज नहीं बन पा रहा है।आउटलुक पत्रिका के सहायक संपादक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अश्वनी शर्मा ने कहा
 कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता हर कीमत पर बनाई रखी जानी चाहिए।पत्रकारों को सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर लोगों को जागरूककरने और जनमत तैयार करने के लिए अपने व्यावसायिक कार्य में और दक्षतालाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचनाप्रौद्योगिकी में काफी बदलाव आया है, लेकिन इसके साथ-साथ मीडिया कीविश्वसनीयता भी कम हुई है।हिमफेड के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त ने कहा कि मीडियाविश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है और राष्ट्रीय पे्रस दिवस पत्रकारों केआत्म अवलोकन करने के लिए विशेष अवसर है। वे सरकार की कमियों को दूर करनेमं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, परन्तु उनका अवलोकन निर्णायक नहीं होसकता। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंहब्रसकोन ने अपने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय दिवस के विशेष अवसर पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का प्रमुखउद्देश्य भारतीय प्रेस परिषद द्वारा परिकल्पित पत्रकारिता के स्वतंत्रएवं पारदर्शी उच्च मूल्यों को आगे ले जाना है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles