Sunday, April 12, 2026

बागवानों के हित में सीएम जयराम ने दी बड़ी राहत : संजीव देष्टा

हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में बागवानों को बड़ी राहत प्रदान की है। इसका हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुक्म सिंह बैंस और प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने जयराम ठाकुर का धन्यबाद किया है। 

यहां जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने सेब व्यापारियों को बड़ी सौगात देते हुए फैसला लिया है कि अब हिमाचल में निजी कंपनियां सेब के दाम तय नहीं करेगी बल्कि कमेटी तय करेगी इसके लिए जय राम सरकार ने एक कमेटी बनाने का फैसला भी किया है। इसमें बागवानी विभाग, बागवानी विश्वविद्यालय, बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जयराम सरकार सेब बागवानों को ठगी से बचाने के लिए राज्य में 19 इ-नाम मंडिया पहले ही बना चुकी हैं। सेब कार्टन पर 6% उपदान भी दे रही है। सेब कार्टन पर बागवानों को सिर्फ 12% जीएसटी देनी है और जीएसटी में अब से 6 फ़ीसदी छूट दी गई है। हिमाचल में सेब को पौष्टिक आहार का हिस्सा भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सेब की अधिक पैदावार होने के कारण बागवानों को ढुलाई के लिए अधिक ट्रकों की जरूरत पड़ रही है, जिसके लिए बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट दी जा रही है। बागवानों के व्यापारियों को ढुलाई महंगी ना पड़े, इसके लिए यह प्रावधान किया गया है। इस बार राज्य में सात लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। यह सब इसीलिए हो रहा है ताकि सेब बागवान और व्यापारियों को सरकार सहूलियत दे सके। उनकी आमदनी में इजाफा कर सके और सेब बागवान व्यापारियों की जिंदगी में खुशहाली ला सके कि प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी और बागवान खुश है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles