Sunday, April 12, 2026

प्रदेश  कांग्रेस ने यशवंत सिंह परमार को याद किया

हिमाचल के निर्माण में डा. परमर की अहम भूमिका : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता स्व.  यशवंत सिंह परमार की जयंती पर  उन्हें  याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं  ने उनके छाय चित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा गंगूराम मुसाफिर , विधायक रोहित ठाकुर व अन्य  कांग्रेस नेताओं  ने रिज मैदान पर स्थित उनकी प्रतिमा पर अपने अपने श श्रद्धा  सुमन अर्पित किए।

वीरवार को राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज का यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि डा. परमार के रूप में कांग्रेस को एक एेसा नेता मिला जिन्होंने प्रदेश के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों के विरोध के बाबजूद देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी 1971 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर प्रदेश के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया था।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सदैब स्व इंदिरा गांधी व डा. परमार का ऋणी रहेगा जिनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और आज विकास के मामलों में प्रदेश बड़े अग्रणी राज्यों की श्रेणी में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व् वीरभद्र सिंह ने डा. परमार के सपनों को आगे बढ़ाया और यही कारण है कि एक आेर जहां डा. परमार को हिमाचल निर्माता के रूप में जाना जाता है वही आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में वीरभद्र सिंह को भी याद किया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,गंगूराम मुसाफिर,आदर्श सूद,अतुल शर्मा,नरेश चौहान,हरीश जनारथा,अमित नंदा,इंद्रजीत,सुरेंद्र चौहान, रामष्ण शांडिल,आनंद कौशल,रितेश कपरेट,यशपाल तनाईक सौरभ चौहान, चिरन्जी लाल कश्यप,सुशांत कपरेट,धर्मपाल ठाकुर,अरुण शर्मा,रिपना कलसाईक, वेद प्रकाश ,वेद प्रकाश ठाकुर,सेनराम नेगी,मोहन नेगी,आकाश सैनी, विकेश ठाकुर,प्रभा वर्मा,इशरा हेटा,कांता सुयाल,वीरेंद्र वंशटु,भूपेंद्र वर्मा,राजेश वर्मा के अतिरिक्त कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताआें ने अपने अपने पुष्प अर्पित किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles