Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने एसजीईएल के माध्यम से 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर परियोजना के लिए  सबसे बड़े एकल भूमि पंजीकरण में से एक को निष्पादित किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यशक्ष व प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने  बताया कि एसजेवीएन ने अपनी नवीकरणीय अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से बीकानेर में अपनी 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के निष्पानदनार्थ करीब 2043 एकड़ भूमि की सबसे बड़ी एकल रजिस्ट्रियों में से एक को निष्पादित किया है।

उन्होंने  अवगत कराया कि इससे पहले मई 2022 में, एसजेवीएन ने मेसर्स टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड को 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के लिए भारत का सबसे बड़ा ईपीसी अनुबंध 5491 करोड़ रुपए के कुल मूल्य पर अवार्ड किया था। यह परियोजना भारत में 5000 मेगावाट की ग्रिड से जुड़ी सौर पीवी परियोजनाओं की स्थापना के लिए चरण- प्प् (सरकारी निर्माता योजना) के तहत सीपीएसयू योजना  का एक भाग है। एसजेवीएन को प्रतिस्पर्धी वीजीएफ आधारित बोली प्रक्रिया के माध्यम से 1000 मेगावाट क्षमता की परियोजना आबंटित की गई है। परियोजना जनवरी 2024 में कमीशनिंग के लिए निर्धारित है। यह प्रगति परियोजना के तीव्र कार्यान्वयन में सहायक होगी।

नन्द  लाल शर्मा ने आगे कहा कि 1000  मेगावाट सौर पीवी विद्युत परियोजना की स्थापना से 28 फीसदी के सीयूएफ के साथ 2454.55  मि$यू$ का विद्युत उत्पा8दन होगा और इस परियोजना से उत्पारदित विद्युत पूर्णतरू अपने उपयोग या सरकारी उपयोग अथवा सरकारी संस्थाआें द्वारा उपयोग के लिए होगी। इसका उपयोग प्रत्यनक्ष अथवा डिस्क म के माध्यम से पारस्परिक रूप से सहमत टैरिफ के भुगतान पर होगा जो 2$45 रूपए प्रति यूनिट से अधिक नहीं होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles