सरकार जब तक लोगों को राहत नही देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,जीएसटी बढ़ाने और सेना में ठेका प्रथा अग्रिपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सत्यग्रह तब तक जारी रहेगा जबतक की सरकार इस पर कोई राहत व कार्यवाही नहीं करती। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को पूरे देश में इसके खिलाफ कांग्रेस दिल्ली में राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगी, जबकि राज्यों में कांग्रेस राजभवन का शांतिपूर्ण ढंग से घेराव करेगी। अगर इस दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो कांग्रेस अपनी गिरफ्तारियां भी देंगी। वह वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रही थी।
उनका कहना था कि कांग्रेस के सदन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मसलों पर चर्चा से केंद्र की मोदी सरकार दो हफ्तों तक भागती रही। कांग्रेस के दवाब के बाद इस पर एक अगस्त को चर्चा होती है। अल्का लांबा ने केंद्रीय वित्त मंत्री के सदन में दिए भाषण को उनका अहंकार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में कही भी महंगाई व बेरोजगारी पर कोई चिंता तक नही जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की बढ़ती समस्याओं से अपनी आंखें पूरी तरह मूंद रखी है।
अल्का लांबा ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने राजनैतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों से डराने का प्रयास कर रही है। नेशल हेराल्ड मामलें का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 1931 में इस समाचार पत्र की छपाई शुरू हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने इस समाचार पत्र को देश भक्ति और आजादी के लिए बगैर किसी वितीय लाभ के इसे चलाया। उन्होंने कहा कि इस समाचार पत्र का पूरा लेखा जोखा किताबां में है। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक उनके नेता राहुल गांधी से इस बारे ईडी पूछताछ करती है और बाद में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ होती है। उन्होंने कहा कि ईडी आज दिन तक यह नही बता पाया कि आखिर इस पूछताछ में क्या मिला है।


| All Rights Reserved | Website By :