हजारों की संख्या में प्रदेशभर से आक्रोश रैली में शिमला पहुंचे किसान -बागवान
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के किसाना व बागवानों ने शिमला में भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर हजारों की प्रदेशभर के किसाना बागवान शिमला पहुंचे। इस दौरान बागवानों ने संजौली के नवबहार चौक से छोटा शिमला तक आक्रोश रैली निकाली। किसाना व बागवानों ने सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। इस दौरान छोटा शिमला में किसानों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई है। इस आक्रोश रैली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल हुए। जिला शिमला से बड़ी संख्या में महिलाएं भी आक्रोश रैली में पहुंची हैं। वहीं जिला प्रशासन ने बागवानों के आंदोलन के लिएस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू खुद मौके पर मौजूद हैं। बागवानों व किसाना की आक्रोश रैली को देखते हुए पुलिस ने छोटा शिमला में सचिवालय के पास बैरिकेडिंग कर सर्कुलर रोड बंद कर दिया है।

यूबे के किसान व बागवान फलों की पैकेजिंग पर जीएसटी खत्म करने और कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस के तहत सेब खरीद करने के अलावा सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग पर अड़े हुए है। इसके अलावा बागवान मंडियों में एपीएमसी कानून सख्ती से लागू करने और बैरियर पर मार्केट फीस वसूली बंद करन की भी मांग कर रहे है। वहीं खाद, बीज, कीटनाशकों पर सब्सिडी बहाल करने व कृषि बागवानी उपकरणों पर सब्सिडी जारी करने रखने की सरकार से मांग की है।


| All Rights Reserved | Website By :