मॉनसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय के पास पहुंचे 367 प्रश्न
हिमाचल आजकल
शिमला 8। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि निर्दलीय विधायकों की सदस्यता को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक सदन के अंदर अभी भी नियम अनुसार निर्दलीय विधायक ही माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय के पास मॉनसून सत्र के लिए 367 प्रश्न पहुंचे है। विधानसभा का मॉनसून सत्र 10 अगस्त से 13 अगस्त तक चलना है। सत्र के दौरान 50 फीसदी पास दर्शक दीर्घा में जारी किए जाएंगे। मॉनसून सत्र को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उनका कहना है कि निर्दलय विधायकों को लेकर जो लिखित में उन्हें दिया गया है उसे वापस राजनीतिक दल के पास भेज दिया है। निर्दलीय विधायकों के लेकर शिकायत करनी चाहिए थी या फिर याचिका दायर करनी चाहिए थी। लिहाजा उन्होंने यह मामला वापस लौट दिया है। इस मामले में गहन जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। विपिन परमार ने कहा कि मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा सदस्यों ने मंहगाई बेरोजगारी, सडक़ हालत, पेयजल समस्या के अलावा कई अहम मु्द्दों को लेकर प्रश्न पूछे है। विधानसभा सचिवालय के पास कुल 367 प्रश्न पहुंचे है। इसमें 228 प्रश्न तारांकि त और 139 प्रश्न अतारांकित है। उनका कहना था कि विधानसभा के अंदर मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दर्शक दीघा में पचास फीसदी पास ही जारी किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मॉनसून सत्र को मिलाकर पांच सालों में विधानसभा की कुल 140 बैठकें हो जाएंगी। वर्ष 2018 में 34 बैठकें, वर्ष 2019 में 30 बैठकें, वर्ष 2020 में 25 बैठकें और वर्ष 2021 में 32 बैठकें और वर्ष 2022 में 19 बैठकें हे जाएगी। उनहोंने कहा कि विधानसभा सदस्य सदन की गरिमा को बनाए रखे और नियमों के तहत ही सदन में मामला उठाएं।
विपिन परमार ने कहा कि वह वर्ष 1984 से सक्रिय रजनीति में है। उन्हें कभी भी पद की भूख नहीं रही है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उसे धर्म मान कर पूरा किया है। उनका कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष बनने से पहले वह स्वास्थ्य मंत्री रहे है। स्वास्थ्य विभाग में बहुत अच्छा काम किया है। वह इससे पहले पार्टी संगठन के कई पदों की जिम्मेदारियों संभाल चुके है।


| All Rights Reserved | Website By :