हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांगेस विधायक विक्रमादित्य सिंह प्रदेश की जनता को गुमराह करने की प्रयास कर रहे हैं। उनका यह बयान कि पंचायतों में तिरंगा 200 से 300 में बेचा जा रहा है, बिल्कुल गलत है। विक्रमादित्य सिंह को अपने बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। हर घर तिरंगा आजादी का महोत्सव कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे थे।
उनका कहना है कि राज्य सरकार भी इस कार्यक्रम की निगरानी को लेकर गंभीर है और भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहमी भूमिका निभाएगी। उनका कहना था कि तिरंगे की कीमत 9 रुपए से शुरू होकर 25 रुपयए तक है। एेसा लगता है कि विधायक विक्रमादित्य अपने उपायुक्त के संपर्क में नहीं हैं। विक्रम को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से सीखना चाहिए जो एक चरित्रवान नेता थे।
त्रिलोक जामवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश भागेल ने कांग्रेस की आेर से 5 बड़े ऐलान किए हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र में झूठे वादे किए जा रहे है। कांग्रेसी नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कितने रोजगार दिए और कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए कितने लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिला। भाजपा ने 99 फीसदी घोषणा पत्र घोषणाएं पूरी कर ली हैं,। उन्होंने कहा कि जनता को ब्याज मुक्त ऋण एक कांग्रेस द्वारा एक पूर्ण मजाक है। कांग्रेस ने जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। भाजपा सरकार पहली ही लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में मुफ्त पानी भी दिया जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :