Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस सत्ता में आने पर महिलाओं को देगी 1500 मासिक भत्ता

प्रदेश के हर परिवार को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली : भूपेश बघेल

5 लाख  युवाओं को देंगे रोजगार, एनपीएस भी करेंगे बहाल

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में कई लोक लुभावने घोषणाएं करने जा रही है। इस कड़ी में कांग्रेस सत्ता में आने के बाद सभी परिवारों 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली देगी। कांग्रेस सराकर बनने के बाद 5 लाख युवाओं को  रोजगार देगी। अलावा कांग्रेस ने  प्रदेश में 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए भत्ता देने का भी एेलान किया। इसी तरह उन्होंने 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया जाएगा।  यह जानकारी हिमाचल में विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों को दी है।

उन्होंने  कहा कि यह निर्णय बीते रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार एनपीएस कर्मचारियों का जमा शेयर वापस नहीं लौटाती तो कांग्रेस एनपीएस की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेगी।

भूपेश बघेल ने कहा कि जयराम सरकार पांच साल में प्रदेश के लोगों से कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। जिन पांच दानवों की बात कर भाजपा सत्ता में आई। आज उन्हीं का संरक्षण कर रही है। इससे आम जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टचार से परेशान  है। उन्होने वन रेंक वन पेंशन की बात करने वाली सरकार अब नो रेंक नो पेंशन की बात कर रही है।  हिमाचल में 5 हजार जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति का पत्र इंतजार कर रहे थे। उधर,  केंद्र सरकार ने अग्रिवीर योजना लाकर उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में 5 लाख  युवाओं को रोजगार का प्रावधान किया जाएगा। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। साथ ही स्टार्ट अप के लिए 10 करोड़ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को दिए जाएंगे। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। यह कर्ज ब्याज मुक्त रहेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ने  कहा कि जिन राज्य में कांग्रेस विपक्ष में है वहां आमतौर पर पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की चुनाव से पहले घोषणा नहीं की जाती। इन राज्य में चुने हुए विधायक ही मुख्यमंत्री का चयन करते आए है। इसलिए हिमाचल में भी चुनाव मिल जुल कर लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles