पुरानी पेंशन की बाहली को विधानसभा में जोरदार हंगामा
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा में पुरानी पेंशन की बाहली को लेकर खूब हंगामा हुआ है। पुरानी पेंशन के मसले पर कांग्रेस विधायकों ने सदन में सरकार को घेरा। शनिवार को सदन का कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि विपक्ष ने नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। काम छोड़ कर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन विधानभसा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इस की इज्जात नहीं दी है। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा न होने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सरकर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी होती रही। बाद में विपक्ष ने सदन का वॉकआउट कर दिया है।
सदन में आशा कुमारी ने कहा कि सभी काम छोड़ कर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की जानी चाहिए। नई पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी सडक़ पर उतर गया है। पूरा शिमला जाम हो गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने आशा कुमारी का समर्थन किया।
बाद में विधानभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम के मामले पर 12 अगस्त को सरकार के खिलाफ नियम- 278 के तहत लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा हो चुकी है। ऐसे में इस मामले पर दोबारा चर्चा नहीं सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव का अस्विकार कर दिया है। इसके बाद सदन का माहौल गरमा गया। विपक्षी विधायकों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेजाबी की और विपक्षी विधायक वेल में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। बाद में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज सदन का बताया कि विपक्ष प्रदेश की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रश्नों को तैयार करने में लाखों रूपए खर्च हो है। विपक्ष जनता का पैसा बर्बाद कर रहा है। प्रश्नकाल में सवाल न पूछकर ये प्रदेश की जनता के सवालों को नहीं पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मकसद मीडिया में सुर्खियां बनाना है।


| All Rights Reserved | Website By :