Sunday, April 12, 2026

जो सदन से आज बाहर गए, जनता उन्हें बाहर ही रखेगी : जयराम ठाकुर

हिमाचल के कर्मचारियों की भावनाओं को भडक़ा रहा विपक्ष

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पिछले लंबे समय से ऐसे कई मुद्दों को उठाने की प्रयास कर रही है। कांग्रेस  कर्मचारियों की भावनाओं को भडक़ा कर राजनीतिक लाभ  उठाने का प्रयास कर रही है। आेपीएस तो चल रहा था। सरकार ने  बंद  नहीं किया।  ओपीएस को बंद करने का  निर्णय  प्रदेश के सबसे बड़े नेता पर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त न कर्मचारियों ने सोचा और न ही कांग्रेस ने इस बारे सोचा। वर्ष 2004 में इसे लागू किया। इसके बाद जब कांग्रेस की सरकारें बनीं तो ये ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया।  विपक्ष कर्मचारियों की भावना जानबूझकर भडक़ा रहा हैं, जिससे उन्हें चुनावी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र का यह आखिर दिन हैं, इसलिए एेसा किया। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आेपीएस लागू करना आसान नहीं है। वहां के मुख्यमंत्री कह चुके है कि ओपीएस लागू करने के लिए राज्य सरकारों को केंद्र पर निर्भर होना पड़ेगा। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने  कोरोना काल में कर्र्मचारियों को समय पर वेतन दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों को समय पर समय पर अन्य वितिय लाभ भी दिए गए। यही नहीं सरकार ने कर्मचारियों का अंशदान को 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया। कर्मचारियों के अशंदान पर करीब 900 करोड़ खर्च किए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर जिस तरह की फजीहत हुई है, ऐसी पहली कभी नहीं देखी गई। विपक्ष हर  हर बात पर काम रोकने की बात करता हैं। पूरे देश में कांग्रेस खत्म हो रही है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं थी। इस वजह से लोगों ने कांग्रेस को वोट देना बंद  कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता यह सारा देख रही है। जो आज इस सदन से  बाहर गए हैं, जनता उन्हें बाहर ही रखेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles