Sunday, April 12, 2026

वनों व पर्यावरण का संरक्षण हमारा दायित्व : रोहित ठाकुर

रोहित ठाकुर ने ब्लॉक युवा कांग्रेस के वृक्षारोपण संकल्प अभियान में की शिरकत

हिमाचल आजकल

शिमला। विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित ठाकुर ने कहा कि वनों का हमारें जीवन से अटूट संबंध हैं और  इसका संरक्षण करना हमारा  कर्तव्य हैं। उन्होंने  रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने  ने कहा कि सब लोगों स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों, स्वच्छ जल और साफ हवा का होना जरूरी हैं। उन्होंने ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के वृक्षारोपण संकल्प अभियान का पौधरोपण कर शुरुआत की। रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत युवाओं  का देश हैं और युवा हमारें देश का भविष्य हैं। देश की कुल आबादी की 50 फीसदी  जनसंख्या में 25 वर्ष से कम की आयु के युवा हैं। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अपने अपने  बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। उन्होने ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से वृक्षारोपण को जन जागरण अभियान बनाने की अपील की। ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका से 2021 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल नावर कोटखाई में ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ  विधानसभा चुनाव के लिए लामबद्घ होने की अपील की। इस बैठक में जोन प्रभारियों, बूथ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles