हिमाचल आजकल
शिमला, 14 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन के तहत रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी व राष्ट्र भाव सम्प्रेषित करती रैली निकाली । राजकीय कन्या महाविद्यालय से रिज मैदान व विधानसभा रेलवे स्टेशन से होती हुई यह रैली राजकीय कन्या महाविद्यालय के हॉस्टल प्रांगण में सम्पन्न हुई।
डॉ. निशा चौहान व डॉ. ज्योति के नेतृत्व में महाविद्यालय की करीब 100 छात्राओं ने देश-भक्ति ओतप्रोत नारों के जयघोष के साथ भारत माता का वंदन व स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण किया। डॉ. निशा चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रभात फेरी व रैली में महाविद्यालय की एनसीसी, हॉस्टल व शिमला नगर की छात्राओं ने भाग लिया।


| All Rights Reserved | Website By :