Sunday, April 12, 2026

कुशाल रान्टा ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की अंटी पंचायत के संसोग से संबंध रखने वाले कुशाल रान्टा ने विधायक रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर परिवार सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुशाल रान्टा ने विधायक रोहित ठाकुर से पार्टी कार्यालय जुब्बल में मुलाकात की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कुशाल रान्टा का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ कौशल मुंगटा जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर रावत, विजेंदर चौहान, कुड्डु पंचायत के उप प्रधान  कामेश्वर चौहान व भोपिंदर छाजटा भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles