हिमाचल आजकल
शिमला । स्वर्ण जयंती उत्ष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग का भवन अग्रि की भेंट चढऩे पर जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि कलबोग स्कूल का भवन कोटखाई तहसील और विशेषकर उबादेश क्षेत्र की धरोहर थी। कई दशकों तक पूरे उबादेश क्षेत्र के छात्र ने यहां शिक्षा ग्रहण की थी जिससे यहां के लोगों की इस स्कूल के साथ गहरी भावनाएं जुड़ी थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस भवन का निर्माण कार्य 1960 के दशक में शुरू हुआ था। यह विद्यालय हिमाचल के सबसे पुराने उच्च विद्यालयों में शुमार था जिसके भवन का उद्घघाटन स्वयं हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा यशवंत सिंह परमार व पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने वर्ष 1972 में किया था। उन्होंने कहा कि स्कूल के भवन जलने से करोड़ो का नुकसान हुआ हैं। इस विद्यालय में 14 कमरें, 2 हॉल, थे। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने विज्ञान भवन में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और शिक्षा विभाग आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल करें। रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से कलबोग स्कूल के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए विशेष बजट जारी करने की भी मांग की हैं।


| All Rights Reserved | Website By :