रोहित ठाकुर ने पन्द्राणु स्कूल में अंडर 19 वर्षीय छात्र जोनल प्रतियोगिता में शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा के साथ छात्र जीवन मे अनुशासन होना जरूरी हैं। कूलों में शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियां छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए अत्यंत जरूरी है। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पन्द्राणु में अंडर 19 वर्षीय छात्र जोनल प्रतियोगिता-2022 (जुब्बल जोन) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, बागवानी, स्वास्थ्य और सडक़ो के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ हैं। सडक़ों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। बीते 6 माह में जुब्बल नावर कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों में 20 सडक़ों को पास कर जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली करीब 13 किलोमीटर सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला । इस सडक़ के निर्माण पर 77$ 68 करोड़ खर्च होंगे और सडक़ बनने से बागवानों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस कार्यकाल 2012-17 में 7 करोड़ 1 लाख 67 हजार रुपए से पन्द्राणु-सैंज सडक़ को पक्का किया गया।

इस वर्ष पन्द्राणु पंचायत के बैठाडा और चरोल गांव को भी सडक़ सुविधा से जोड़ा गया। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में सर्वाधिक 32 उच्च माध्यमिक पाठशालाएं व टिक्कर में कॉलेज खोला गया। जहां पन्द्राणु को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा मिला वहीं सैंज को अपग्रेड कर माध्यमिक पाठशाला बनाया गया और इसके साथ ही पन्द्राणु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोला गया। रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पन्द्राणु के अध्यापकों व खेल आयोजन समिति को अंडर 19 छात्र खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। इस प्रतियोगिता में 21 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की 340 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान उनके साथ पन्द्राणु स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज घेजटा, एसएमसी की अध्यक्षा रचना जमियांन, अजय पान्टा खेल जोन प्रभारी, कौशल मुंगटा जिला परिषद सदस्य, बलबीर पोशेटा बीडीसी सदस्य, प्रधान जगमोहन राणा, पवन कुमार , उप प्रधान मेहर सिंह, संत राम, कामेश्वर, विशेष अतिथि आेपी किमटेटा भी उपस्थित रहें।


| All Rights Reserved | Website By :