हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताआ के दो घंटे तक चली इस बैठक के दौरान प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा को विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट व चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा से आग्रह किया कि अपने व्यस्त समय से प्रदेश में जन सभाआें के लिये कुछ समय निकालें,इससे कांग्रेस को लाभ मिलेगा।


| All Rights Reserved | Website By :