Sunday, April 12, 2026

जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले को मिली टिकट : आनंद शर्मा

 पिछले 51  साल से कर रहा हूं पार्टी की सेवा

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट  उन्हीं को मिलना चाहिए जो स्वच्छ छवि के हो और  समाज में अच्छी पहचान हो।  टिकट बंटवारे में किसी को भी प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए। पार्टी के अंंदर टिकट आधार  स्वच्छ छवि व जनता के बीच मजबूत पकड़ ही होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्रि वीर योजना का विरोध किया। वे बुधवर को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 उनका कहना था कि  यह देश की सुरक्षा के लिए आने वाले समय में बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे ना केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश में कांग्रेस चुनावों में इन मुद्दो को लेकर जनता के बीच जाएगी। आनंद शर्मा ने कहा कि पूरे देश में इस वक्त कांग्रेस को दोबारा खड़ा  करने की जरूरत है।  इसके लिए वरिष्ठ नेताओं व  युवाआें को आपसर में मिल बैठकर चिंतन करना चाहिए चिंतन से जो निष्कर्ष निकलेगा उसे लागू कर आगे बढऩा चाहिए।  देश का एेसा कोई भी राज्य नहीं है जहां लोग कांग्रेस की विचारधारा से परिचित नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि वो कांग्रेस की किसी कमेटी में है।  जरूरी यह है कि वह कांग्रेस पार्टी में है उन्होंने कहा कि वह पिछले 51 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और यही उनकी पहचान है। शिमला में उनके स्वागत में जुटे समर्थक की आेर इशारा करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि इतने लोग मेरे साथ यहां है तो इससे क्या लगता है कि मेरी अनदेखी हो रही है।  कांग्रेस की असली पहचान जनता ह। ै आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि हमने वह वक्त भी देखा है जब अपने घनिष्ठ परिचितों से संसद में बहस के दौरान गहमागहमी हो जाती थी लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मिलना जुलना हमेशा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles