हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में राजस्थान सरकार के साथ राज्य में 10 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस 10000 मेगावाट की परियोजना के आने से एसजेवीएन का पोर्टफोलियो अब 42000 मेगावाट हो गया है।
एमओयू पर हस्ताक्षरी नंद लाल शर्मा अध्यजक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन और भास्कर सावंत, प्रमुख सचिव ऊर्जा, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में किए गए। इस अवसर पर शकुंतला रावत उद्योग मंत्री, राजस्थान सरकार, गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), एस एल शर्मा, सीईआे एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड सहित राजस्थान सरकार और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि एसजेवीएन राज्य में राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड द्वारा आबंटित किए जाने वाले भूमि खंडों पर 10,000 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करेगा। इन परियोजनाओं के विकास में आगले पांच से सात वर्षों में 50,000 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है। इन नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास से राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा और कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी प्राप्ते होंगे।


| All Rights Reserved | Website By :