अच्छी साख वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाए
हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला में जी-23 कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहा है। जी-23 कांग्रेस के दिल के अंदर बैठी है। उन्होंने कहा कि उदयपुर के चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस की दो अहम कांग्रेस वर्किंग कमेटी और टास्क फोर्स कमेटी बनी है। इन दोनों कमेटियों में गुलाम नबी आजाद के साथ वह भी सदस्य है। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। टिकट के लिए कई लोग आवेदन करते है। लेकिन कांग्रेस के प्रथमिकता जीताऊ उम्मीदवार को मैदान में उताने की होनी चाहिए। उनका कहना था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हमेशा प्राथमिकता रही है कि जनता में अच्छी साख रखने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए। हिमाचल में भी कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि टिकट देने से पहले ब्लॉक व जिला कांग्रेस कमेटी से प्रत्याशी के बारे में राय ली जाए है। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गंभीरता और आत्मविश्वास से चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में कांग्रेस एकजुट है और पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी से हटे है। पर वह अभी भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगी। हालांकि सरकार दिल्ल से लकर शिमला तक प्रसार व प्रचार के तंत्र है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :