चाटुकारों की मंडली चला रही पार्टी को : गुलाम नबी आजाद
हिमाचल आजकल
शिमला। आखिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। गुलाम नबी आजाद काफी लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने इस बारे में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है। गुलाम नगी ने अपनी चिटठी में राहुला गांधी को कई हमले बाले है। उन्होंने वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी को ही जिम्मेदार ठहराया है। सोनिया गांधी को लिखी गई 5 पेज की पत्र में गुलाम नबी आजाद ने लिखा है, जनवरी 2013 में राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद पार्टी में मौजूद सलाह मशविरे के सिस्टम को ही खत्म कर दिया गया। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया और बिना अनुभव वाले चाटुकारों की जुडंली पार्टी को चलाने में लगी हुई है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में शामिल थे। जी -23 गुट कांग्रेस संगठन में में लगातार बदलाव की मांग करता रहा है। ज्ञात रहे इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिबब्ल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था$। बाद में उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा गया।


| All Rights Reserved | Website By :