Sunday, April 12, 2026

राज्यपाल ने ‘हिमाचली जन-जीवन’ पुस्तक का विमोचन किया

हिमाचल आजकल

शिमला, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में दो पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने सरला कुमारी की पुस्तक ‘हिमाचली जन-जीवन’ और गिरधारी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन अनंत खोज’ का विमोचन किया।

शिमला जिले के चौपाल की निवासी सरला कुमारी स्वतंत्र लेखिका हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में विभिन्न कहानियों के माध्यम से राज्य के 12 जिलों की विभिन्न परिस्थितियों को प्रस्तुत किया है। 

सरला कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह एक उभरती हुई हिंदी लेखिका हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि पाठक इन कहानियों के माध्यम से पहाड़ी लोगों के जीवन से रूबरू होंगेे।

‘जीवन अनंत खोज’ पुस्तक के लेखक गिरधारी शर्मा भी शिमला जिले की सुन्नी तहसील के रहने वाले हैं। इस पुस्तक में लेखक ने मानव जीवन के अनेक महत्वपूर्ण विषयों जैसे आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-साक्षात्कार, प्रेम और सद्भाव आदि पर विस्तृत चर्चा की है और मानव सेवा को सकारात्मकता के साथ अपनाने का सुझाव दिया है।

गिरधारी शर्मा को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उच्च विचारों से सुसज्जित यह पुस्तक मानव जीवन की बेहतरी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles