Sunday, April 12, 2026

किसान मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति, हर बूथ पर मजबूती के साथ खड़ा होगा कार्यकर्ता

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह बैंस ने कहा है कि मोर्चा का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ मिशन रिपीट में जुट गया है। इस मिशन में नए कार्यकर्ता भी जुड़ रहे हैं। 

हुकम सिंह बैंस शिमला प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर मंडल और बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी के दृष्टिगत प्रवास कार्यक्रम भी रखे गए हैं। भट्टाकुफर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री प्रेम चौहान ने की।

अध्यक्ष बैंस ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों ने किसानों के हित में अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब किसानों की आय दोगुनी होने का सपना जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, साकार होने वाला है। हम इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। बैठक में 5 कार्यकर्ताओं ने  भाजपा का दामन थामा। इनमें रोशनी, वृंदा शर्मा, अनुराधा, प्रियंका और पूनम शामिल हैं। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, प्रदेश कार्यालय महामंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जयलाल ठाकुर, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी आभा ठाकुर, शिमला संसदीय आईटी प्रभारी दिलीप छिब्बर सहित गोपाल वर्मा,राजेश शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles