फल मंडी में हर रोज पहुंच रही सेब की 3 लाख पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ दी है। बरसात कम होने के बाद बागवानों ने सेब तुड़ान में तेजी ला दी है। देश के विभिन्न मंडियों में हिमाचली सेब की मांग भी बढऩे लगी है। अब तक देश व प्रदेश की विभिन्न फल मंडियों में सेब की 1 करोड़ पेटियां भेजी चुकी है। फल मंडियों में अच्छी क्वालटी के सेब का बागवानों को ऊंचे दाम मिल रहे है। सूबे में इस बार सेब की बंपर फसल का अनुमान लगाया गया है।
हिमाचल के सेब की फल मंडियों में आमद बढऩे लगी है। प्रदेश से हर रोज विभिन्न फल मंडियों में करीब 3 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है। सेब सीजन अक्टूबर महीने तक चलना है। वहीं माूनसून कम होने के साथ ही सेब सीजन में तेजी आने लगी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सेब सीजन शुरू हो चुका है। बागवानी विभाग के आकंड़ा केे मुताबिक अब तक देश की विभिन्न मंडियों में 1 करोड़ सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। मंडियों में रॉयल सेब की एक पेटी के दाम 1500 से लेकर 2300 रूपए तक है। जबकि अन्य किस्म के सेब के मंडियों में अलग अलग दाम मिल रहे है। उधर, कम ऊंचाई वाले क्षेत्र अब सेब सीजन खत्म हो चुका है। मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है। शिमला जिला के अलावा कुल्लू व मंडी सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। जबकि किन्नौर जिला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने लगा है। प्रदेश की पराला , भट्ठाकुफर , सोलन व परवाणु फल मंडी में भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :