Sunday, April 12, 2026

प्रदेश सरकार ने प्रभावी ढंग से उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने रेणुका जी में की  प्रगतिशील हिमाचलरू स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता

हिमाचल आजकल

शिमला।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया है और केंद्र सरकार की आेर से हाटी समुदाय के लिए जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरमौर जिले के रेणुकाजी में आयोजित  प्रगतिशील हिमाचलरू स्थापना के 75 वर्ष  कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहाड़ी राज्य के रूप में अस्तित्व में लाने में सिरमौर का अग्रणी योगदान रहा है, क्योंकि यहां के सपूत ड$ यशवंत सिंह परमार ने इसके लिए हुए लंबे संघर्ष का नेतृत्व किया था और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में भी सराहनीय कार्य किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस एेतिहासिक अवसर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस मुकाम तक पहुंचाने और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी लोगों को उच्च सम्मान देने तथा उनकी सराहनीय सेवाआें का स्मरण करने के लिए प्रदेश सरकार इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

 प्रदेश के 75 वर्षों की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि गठन के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर केवल 4$8 प्रतिशत थी, जो आज बढक़र 83 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश में सडक़ों की लंबाई 288 किलोमीटर से बढक़र 39,500 किलोमीटर और स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या 88 से बढक़र आज 4320 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में केवल 301 शिक्षण संस्थान थे, जबकि आज यह संख्या 16124 हो गई है। प्रति व्यक्ति आय केवल 240 रुपये थी जो आज 2 लाख रुपये को पार कर गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग कभी अपनी जान जोखिम में डालकर पारंपरिक साधनों से जैसे-तैसे नदी-नालों को पार करते थे, लेकिन आज प्रदेश भर में 2326 से अधिक पुल हिमाचल की गौरवमयी विकास यात्रा के साक्षी हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की जनता से विशेष लगाव है और वह हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं। केंद्र में एनडीए सरकार का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर न केवल शिमला में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया, बल्कि प्रधानमंत्री ने माल रोड से पैदल यात्रा के दौरान लोगों से सीधा संवाद करके एक बार फिर प्रदेशवासियों के प्रति अपार स्नेह का परिचय भी दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल के दौरे विपक्ष के नेताआें को रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इन नेताआें को याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की उदारता के कारण ही हिमाचल को 800 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता मिली है। प्रधानमंत्री ने केंद्र की विकास परियोजनाआें में केंद्र और हिमाचल का अनुपात 90:10 करके प्रदेशवासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अब एक डूबता जहाज बन चुकी है और इसके कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यह पार्टी देश में अपना आधार खो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश के लाखों लोग लकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए थे। उस समय राज्य सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए लगभग ढाई लाख लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया था। गोवा तथा अन्य शहरों से विशेष रेलगाडिय़ों और राजस्थान के कोटा शहर के लिए विशेष रूप से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50 बसें भेजकर हजारों युवाआें को घर लाया गया। मुख्यमंत्री ने इस संकट से बाहर निकलने के लिए सरकार को पूरे दिल से समर्थन देने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल देश के वैज्ञानिकों को स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में सहयोग के लिए फ्रंटलाइन कार्यकर्ताआें और सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके समर्पण और सहयोग के कारण हिमाचल प्रदेश ने देश में सबसे पहले पात्र लक्षित आबादी को शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।

उन्होंने क्षेत्र के शहीद के सम्मान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडलखडक का नाम शहीद प्रशांत ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडलखडक करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत 20 पेयजल आपूर्ति योजनाआें के निर्माण पर 62$95 करोड़ रुपये, और खाला-कायर-कोटी सडक़ पर 10$56 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगड़ाह में 7$07 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने के अलावा 175 किलोमीटर से अधिक सडक़ों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत जिला में विभिन्न लाभार्थियों को 4643 नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा, एक 33ध्11 केवी विद्युत उप-केंद्र भी संगड़ाह के लोगों को समर्पित किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles