विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे लिया है। कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में भाजपा से आगे निकल गई है। उम्मीदवारों के चयन में बगावत रोकने के लिए कांग्रेस ने यह अहम कदम उठाया है।
हिमाचल की ठंडी फिजाओं में अब चुनावी गरमाहट आने लगी है। हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। लिहाजा कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की रणनीति बनाई है। कांग्र्रेस का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के टिकट के लिए आवेंदन कर सकता है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में चुनाव लडऩे के पार्टी इच्छुक उम्मीदवारों से सादे कागज पर या ईमेल के द्वारा आवेदन मांगे है। चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पूरे बायो डाटा के साथ और पूरा नाम डाक पते सहित, विधानसभा क्षेत्र जहां से चुनाव लडऩा है, जाति और शैक्षणिक योग्यता व अन्य पार्टी से सम्बंधित पूरे विवरण व अनुभव सहित सादे कागज पर ईमेल द्वारा आवदेन कर सकता है। ऑन लाइन आवेदन शुक्रवार सांय 5 बजे से ईमेल या फिर सादे कागज पर आवेदन भेज सकते है। आवेदन के अंतिम तारिख 1 सितंबर शाम पांच बजे तक रखी गई है। यही नहीं लिखित आवदेन सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन या फिर जिला कांग्रेस कमेटी की माध्यम से भी भेजे जा सकते है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आवेदन की कोई भी फीस नही रखी गई है।
उधर, शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि इस बार प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकट आवेदन की प्रक्रिया को सरल की गई है। टिकट आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।


| All Rights Reserved | Website By :