हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 92वें संस्करण को सुना। प्रदेश सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में सुना गया मन की बात कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत जानकारीपूर्ण है और लोग इस कार्यक्रम को सुनना पसंद करते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकीकृत किया है वह अविश्वसनीय है।
उनका कहना है कि मन की बात में आज भी हिमाचल का जिक्र आया। प्रधानमंत्री ने कल्पा किन्नौर में बच्चों द्वारा किए गए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का जिक्र किया और स्पीति के मटर का भी धयनाकर्षण किया। यह नरेंद्र मोदी के हिमाचल के प्रति प्रेम को दर्शाता है। जम्वाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को याद किया। उन्होंने अभियान को एक बड़ी सफलता प्रदान करने के लिए नागरिकों को दिल से धन्यवाद किया। अमृत महोत्सव का जश्न भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी देखने को मिला यह बात प्रधान मंत्री ने कार्यक्रम में की। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया है कि कुपोषण के खिलाफ वार्षिक पोषण माह में नागरिकों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। यह हर साल सितंबर में मनाया जाता है।


| All Rights Reserved | Website By :