सीडब्ल्यूसी ने जारी किए चुनाव का शेड्यूल
हिमाचल आजकल
शिमला। आखिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारिख का एेलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। जबकि 19 को मतों की गिनती होगी। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रविवार दिल्ली में आयोजित की गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


| All Rights Reserved | Website By :