Sunday, April 12, 2026

नरेश चौहान ने शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए किया आवदेन

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां बढऩे लगी है। कांग्रेस के पास टिकट के लिए भारी संख्या में आवेदन पहुंच रहे है। इस बार कांग्रेस नेताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को शिमला शहरी सीट से कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भी टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। नरेश चौहान पिछले लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए है। विधानसभा चुनाव को लेकर नरेश चौहान ने शिमला शहर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वे शिमला शहरी सीट से टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles