Sunday, April 12, 2026

जनसभाओं में तय नहीं होते कांग्रेस के टिकट : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी टिकट फाइनल

हिमाचल आजकल

शिमला। $प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं से विधानसभा चुनावों के लिये मैदान में डटने  के निर्देश दिए  है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार अपने नेताओं को पार्टी टिकट के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं रखी है।  जिससे आम  कार्यकर्ता भी आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी के  प्रत्याशी के चयन का अंतिम फैंसला अखिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति ही करेगी।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा अपनी जनसभाओं में पार्टी प्रत्यशियों को घोषित करने पर एतराज जताते हुए कहा है कि यह अधिकार केवल केंद्रीय आला कमान का है। इसलिए इसके अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हनन नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह एकजुटता के साथ तैयार है। उन्होंने कहा की अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान  के साथ प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला से विधानसभा चुनावों बारे में चर्चा की है। कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के इन चुनावों पर अपनी पूरी नजर रखे हुए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है और जल्द ही सभी नेता अपनी इन जिम्मेदारियों को संभाल लेंगे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार पर आरोप लगया है कि वह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव प्रचार में जुटी है। मुख्यमंत्री लोक लुभावन घोषणाएं कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles