Sunday, April 12, 2026

कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने थामा कांग्रेस का दामन

जोगटा व उनके साथियों के शामिल होने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष एसएस जोगटा व उनके साथियों ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिह सांसद के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामा लिया  है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जोगटा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं और कर्मचारियों में उनकी विशेष पहचान है। जोगटा पहले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी की है। एसएस जोगट के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि जोगटा 2012 से से 2017 तक स्व. वीरभद्र सिंह की सरकार में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान एसएस जोगटा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व को एक सशक्त नेतृत्व करार देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस लगातार और अधिक मजबूत हो रही है और दूसरे दलों के नेता कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने सदैव कर्मचारियों के हितों में कार्य किए है।

उन्होने  जयराम सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार राज्य के कर्मचारियों को देय भत्ते भी नहीं दे पा रही है जिससे कर्मचारी व पैंशनर वर्ग में सरकार के प्रति व्यापक रोष है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनावों में सता में लाने के लिए सभी को साथ लेकर जनता के बीच वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का पर्दाफाश करेगें। इस अवसर पर जोगटा के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी पूनम शर्मा, पीसी शर्मा, रिकी कुकरेजा, मीरा ठाकुर, अजय कुमार, गीतांजलि व सेवानिवृत सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने कांग्रेस  का दामन थामा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles