Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने एक दिन में 39.526 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएनके  अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद  लाल शर्मा कहा कि  हिमाचल प्रदेश में स्थित 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने एकल दिवस में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जलविद्युत स्टेशन ने बीते 29 अगस्त 2022 को 39. 526 मिलियन यूनिट का दैनिक विद्युत उत्पािदन किया, जो 18 जुलाई 2022 को स्थापित किए गए 39.524 मिलियन यूनिट के रिकर्ड से अधिक हैं।

उन्होंने  बताया कि कंपनी के 412 मेगावाट के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने भी वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए दिनांक 26 अगस्त 2022 को 10. 908 मि$यू$ का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन हासिल किया है। एसजेवीएन एक अंतर्राष्ट्री  विद्युत निकाय है जिसका वर्तमान पोर्टफोलियो 42000 मेगावाट से अधिक है, ने जलविद्युत, सौर, पवन एवं ताप ऊर्जा, पावर ट्रांसमिशन और पावर ट्रेडिंग के क्षेत्रों में विविधीकरण किया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावट स्थापित क्षमता के विजन को साकार करने के लिए एसजेवीएन तीव्रता से अग्रसर है। कंपनी वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता हासिल करने के विकासपथ पर अग्रसर है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles