Sunday, April 12, 2026

चुनाव दृष्टिपत्र  के लिए आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा- प्रो. सिकंदर

 गोल्डन विजन डक्युमेंट के लिए आम आदमी से जुड़ेगी भाजपा

हिमाचल आजकल

 शिमला।  भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र  समिति की बैठक दीपकमल चक्कर में हुई।  बैठक की अध्यक्षता चुनाव दृष्टिपत्र  कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव दृष्टिपत्र  के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए वेब पोर्टल बनाया जाएगा। यह पोर्टल पार्टी और आम जनता के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि हम समिति के सदस्यों के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रहे हैं जिसमें सदस्यों द्वारा प्राप्त सभी सुझावों को पोस्ट किया जाएगा।

समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के ²ष्टिपत्र का आंकलन करने के लिए 12 सदस्यीय उपसमिति भी बनाएगी। हम सभी जिलों व 68 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव लेंगे। समिति सभी राजनीतिक दलों और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों के पूर्व दृष्टिपत्र  का भी अध्ययन करेगी। यह एक व्यापक राजनीतिक अध्ययन होगा जो हमारे चुनाव दृष्टिपत्र  को एक अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

 प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों को कार्य वितरण संसदीय, जिला व मण्डलवार दिया जायेगा। भाजपा सभी मंडलों में सुझाव पेटियां भी लगाएगी और इस अभियान की गति को तेज करने के लिए मंडल स्तर पर 8 से 10 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। अभियान का नाम भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र  समिति आपके द्वार होगा।  उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों जैसे मजदूर, शिल्पकार, व्यवसायी, आेबीसी, एससी, एसटी, कर्मचारी, महिला, सेब उत्पादक, टैक्सी यूनियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पूर्व सैनिक और अन्य की बैठक भाजपा मुख्यालय में होगी। हम समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री ठाकुर महिंदर सिंह, सुखराम चौधरी, ड राजीव सहजल, विधायक ड राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, सदस्य डेजी ठाकुर, रशीमधर सूद, चंद्रमोहन ठाकुर, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, घनश्याम शर्मा उमेश दत्त, जे एस राणा, के आर भारती, बिहारी लाल शर्मा, खुशीराम बलनाथा, और के सी अग्रिहोत्री ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles