Sunday, April 12, 2026

भाजपा विजयश्री के लिए अग्रसर : राजीव बिंदल

हिमाचल आजकल

शिमला, भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में आम चुनाव नवंबर अंत में नजदीक आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में दीपकमल चक्कर में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। चुनाव प्रबंधन समिति को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिला। बिंदल ने कहा कि भाजपा राज्य चुनाव प्रबंधन समिति में कुल 17 समितियों का गठन किया गया है। एक संगठन के तौर पर भाजपा अपने खास कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है  बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का समर्पण उत्तम है। यह टीम आगामी आम चुनाव जीतने के लिए भी समर्पित तरीके से काम करेगी।  भाजपा का चुनवी शखनाद हो चुका है। भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी कमांडर तैयार हैं।

 राजीव बिंदल ने बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति में राजीव भारद्वाज, राम सिंह, त्रिलोक जमवाल, बलदेव भंडारी, विनोद ठाकुर, गणेश दत्त, प्रियव्रत शर्मा, भारती सूद और दुलोराम ठाकुर सदस्य होंगे।

 विजन डॉक्युमेंट कमेटी की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ सिकंदर कुमार करेंगे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री ठाकुर मोहिंदर सिंह, सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, डॉ राजीव सहजल , रणधीर शर्मा, खुशीराम बलनाहा, चंद्रमोहन ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ डेज़ी ठाकुर, घनश्याम शर्मा, रशीमधर सूद, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, उमेश दत्त, डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री, के आर भारती, आरएम शर्मा, जेएस राणा, रमेश चौधरी सदस्य होंगे।

 रैली प्रबंधन समिति की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल करेंगे जिसमें विनोद ठाकुर, दर्शन सैनी, राम सिंह, कमल नयन, विवेक डोगरा, कर्ण नंदा और प्यार सिंह सदस्य होंगे।

 इसी तरह राज्य कार्यालय संचालन समिति की अध्यक्षता पायल वैद्य करेंगी।

 वार रूम सुशील राठौर, चुनाव प्रचार समिति प्रवीण शर्मा, मीडिया प्रबंधन समिति महिंदर धर्मानी, सोशल मीडिया अनिल डडवाल, पुनीत शर्मा, यात्रा कार्यक्रम समिति संजीव कटवाल, हवाई परिवहन अश्विनी कौशल, भूतल परिवहन संजीव चौहान, चुनाव आयोग संपर्क सुरिंदर घनघ्रोक्ता, अतिथि सत्कार नरेश शर्मा , अतिथि आवास विवेक शर्मा, खाद्य प्रबंधन रमेश चौजर, रथ यात्रा विशाल चौहान और अन्य राज्यों के कार्यकर्ता समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया अपनी-अपनी समितियों के प्रमुख होंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles