हिमाचल आजकल
शिमला। टुटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत गलोट में मंगलवार को कोरोना की बुस्टर डोज लगाई गई। इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत प्रधान रंजना ठाकुर ने बताया कि बुस्टर डोज से बचे हुए लोगों के लिए यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की आेर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता जयंती शर्मा व उषा ठाकुर सहित आशा कार्यकर्ता लता शर्मा और उर्मिला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शिविर में प्रधान रंजना ठाकुर, उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य परवीन ठाकुर, कमलेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, सुनीता कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता ठाकुर, निर्मला, चमन ठाकुर, जयचंद, नरेंद्र ठाकुर, सोहन सिंह ठाकुर, गीता देवी, शर्मिला वर्मा, ष्णा वर्मा, प्रेम चंद वर्मा, विजय ठाकुर व राजेश्वरी ने शिविर में डोज लगवाई।


| All Rights Reserved | Website By :