Sunday, January 11, 2026

भाजपा नगर निगम शिमला में अपना दायित्व निभाने में विफल: राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला नगर निगम के स्वच्छता रैंकिंग में पिछडऩे के लिये भाजपा शासित निगम की कार्यप्रणाली को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर से भाजपा के विधायक शहरी विकास एवं निकाय मंत्री होने के बावजूद स्मार्टसिटी की आेर अग्रसर रैंकिंग में पिछडऩे से साफ है कि प्रदेश सरकार के शिमला शहर को लेकर जन व्यवस्था हवा हवाई है। शिमला नगर निगम भी अपने दायित्व को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

राठौर ने सरकार व नगर निगम के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। शिमला शहर में लोगों की समस्याआें की आेर इसका कोई ध्यान नही है। शहर में न तो पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है और न ही स्ट्रीट लाइटों की सही व्यवस्था है। शहर की सडक़ें और अव्यवस्थित ट्रैफिक से हर रोज लोगों को भारी समस्याआें का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि  पूर्व कांग्रेस सरकार के समय  जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत जो प्रोजेक्ट प्रदेश को मिला था,उसका भी पूरा सदपयोग भाजपा सरकार नही कर पाई।इस मिशन के तहत जो योजनाएं शुरू की गई थी वह सब  आज भी अधर में लटकी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles