Sunday, April 12, 2026

हिमाचल के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल के विकास में भाजपा का न तो पहले कभी कोई योगदान रहा है न ही वर्तमान समय में ही। उन्होंने कहा है कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा पहले यह तो बताए कि उन्होंने पिछले पांच सालों में प्रदेश के विकास को क्या कोई आर्थिक पैकेज दिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के कुमारसैन में पार्टी प्रत्याशी कुलदीप सिंह राठौर,बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में प्रकाश चौधरी व नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में नरेश कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में लोगों को महंगाई व बेरोजगारी ही मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में लोगों को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से राहत देने के जो वादे किए गए हैं, कांग्रेस उसे हर हाल में पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करना,बेरोजगार युवाओं के लिये पांच लाख रोजगार, महिलाओं को हर महीने1500 रुपये की आर्थिक मदद,300 यूनिट बिजली फ्री,बागवानो को अपनी उपज कीमत तय करने का अधिकार व युवाओं के लिए 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जायेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति से उभारने के लिये कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बहुत बड़े संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उपचुनावों ने इन नीतियों के खिलाफ पहले ही भाजपा के खिलाफ अपना कड़ा रोष व्यक्त कर दिया है,जहां उन्हें 4,0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इसी तरह विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम देश में राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये एकजुट होकर चुनाव मैदान में डट जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाते हुए देश मे कांग्रेस को मजबूत करने में अपना योगदान दे,जिससे भाजपा की तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सकें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles