Sunday, April 12, 2026

हरप्रीत सिंह रतन ने थामा भाजपा का दामन

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस के नेता एवं जिला सिरमौर के महामंत्री हरप्रीत सिंह रतन जोकि विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से नाता रखते है ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिल्ली स्थिति निवास पर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की। हरप्रीत सिंह रतन लंबे समय से कांग्रेस अल्पसंखयक मोर्चा के उप-प्रधान भी रह चुके है। 

                 हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनकी भावनाओं को कांग्रेस पार्टी ने अनदेखी कर दिया जाता है। इस अनदेखी के कारण में अहात हुँ। जिसके कारण मैंने आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता को त्याग दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कि सुनितियों, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ता आधारित दल भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर मैंने आज भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles